रायपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो रशियन युवतियां गिरफ्तार

0
3
Foreign girls caught in Telibandha, said to be Russians तेलीबांधा में विदेशी लड़कियां पकड़ी गई, रशियन बताया जा रहा
Foreign girls caught in Telibandha, said to be Russians तेलीबांधा में विदेशी लड़कियां पकड़ी गई, रशियन बताया जा रहा

रायपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो रशियन युवतियां गिरफ्तार

Chhattisgarh News

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच तेलीबांधा पुलिस ने दो रशियन युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवतियों की पहचान दिनोरा और सारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों बिना वैध वीजा के भारत में रह रही थीं।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इन दोनों के खिलाफ वर्ष 2026 में भी मामला दर्ज किया जा चुका है। प्रारंभिक जांच में इनके सेक्स रैकेट से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में राजधानी में संचालित एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। जांच में सामने आया कि विदेशों और देश के विभिन्न राज्यों से युवतियों को रायपुर बुलाकर देह व्यापार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विरासत का अनूठा संगम
मावली मेला

पुलिस के अनुसार, वीआईपी रोड पर हुए एक हादसे और उसके बाद हुए हंगामे के दौरान एक रशियन युवती और भावेश आचार्य से पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान रशियन युवती ने कई अहम खुलासे किए, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि रायपुर के तेलीबांधा और सरस्वती नगर इलाके के कुछ होटलों में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।