छत्तीसगढ़ व्यापमं ने निकाली स्टाफ नर्स भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि आज

0
41
Chhattisgarh Vyapam has released staff nurse recruitment, last date of application is today.
Chhattisgarh Vyapam has released staff nurse recruitment, last date of application is today. Mantoraa news

छत्तीसगढ़ व्यापमं ने निकाली स्टाफ नर्स भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि आज

Chhattisgarh News / Chhattisgarh Jobs 2025

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने स्टाफ नर्स की भर्ती निकाली है. स्टाफ नर्स के रिक्त पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन भी शुरु हो चुका है. इच्छुक अभ्यर्थी 3 सितंबर तक व्यापमं की वेबसाइट पर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं. त्रुटि सुधार की तारीख 4 सितंबर से 6 सितंबर तक रखी गई है.इसके बाद स्टाफ नर्स के लिए परीक्षा 21 सितंबर को हो सकती है.

कितने पदों पर होनी है भर्ती : आपको बता दें कि परीक्षा के जरिए संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के अधीनस्थ संभाग स्तरीय स्टॉफ नर्स के 227 पदों पर भर्ती होनी है. इस परीक्षा में चयन होने के बाद रायपुर में 55, बिलासपुर में 55, सरगुजा में 57 और बस्तर में 58 पदों के लिए नर्से मिलेंगी.

भर्ती में आवेदन के लिए क्या हैं शर्तें ?: स्टाफ नर्स के पद के आवेदन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है.साथ ही अभ्यर्थी को बीएससी नर्सिग या पीबीबीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग और वरिष्ठ प्रसूति विज्ञान प्रशक्षिण उत्तीर्ण होना चाहिए. स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन वाले ही इस भर्ती के लिए योग्य होंगे

शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता

योग्यता -12वीं एवं बीएससी नर्सिंग

आयु सीमा- 18 वर्ष अधिकतम 35 वर्ष

आवेदन शुल्क

सामान्य – 350

ओबीसी – 250

एससी / एसटी – 250

कहां करें आवेदन : स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए आवेदन व्यापमं की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.जहां ऑनलाइन एप्लीकेशन टैब पर जाकर आप अपना आवेदन कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here