NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार का बड़ा बयान

0
17
NHM employees strike ends, Health Minister's big statement mantoraanews,
NHM employees strike ends, Health Minister's big statement mantoraanews,

NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार का बड़ा बयान

Chhattisgarh News

रायपुर। राज्य में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का 33वां दिन है और अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज हड़ताल पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया।

उन्होंने बताया कि कल कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें हड़ताल को समाप्त करने पर सहमति बनी है। मंत्री ने उम्मीद जताई कि आज सभी कर्मचारी अपने कार्यों पर लौट आएंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली के लिए उच्च स्तर पर बातचीत की जाएगी। इसके अलावा, एक महीने के नोटिस वाले कर्मचारियों को आज काम पर लौटने पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।

10 में से 4 प्रमुख मांगों को पूरा किया जा चुका है, जबकि 3 मांगों के लिए एक कमेटी बनाई गई है। शेष 3 मांगों के लिए उच्च स्तर पर बातचीत जारी रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि यह स्थिति चिंताजनक है क्योंकि एक महीने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ग्रेड पे के लिए तीन महीने में परीक्षण कराया जाएगा और यदि कर्मचारी हित में हुआ तो इसे लागू भी किया जाएगा।

भड़के सांसद भोजराज नाग, टी आई को सुनाई खरी खोटी

स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी दी कि अगर आज शाम तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटते तो नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सैकड़ों संविदा एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों को 16 सितंबर तक काम पर लौटने का निर्देश दिया गया था लेकिन जब वे काम पर वापस नहीं लौटे तो विभाग ने उन्हें नौकरी से निकालने का कठोर निर्णय लिया।

Follow our Instagram Channel 

Follow our YOUTUBE Channel 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here