
Vidhan Sabha Chunav 2026 Dates : 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब, कहां और कितने चरण में होगा मतदान
New Delhi
भारत निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर रहा है. पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी और अप्रैल-मई में चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था. पिछली बार बंगाल विधानसभा का चुनाव आठ चरणों में कराया गया था. 2021 में सबसे पहले पश्चिम बंगाल का 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई और केरल विधान सभा का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो रहा है. पुडुचेरी विधान सभा का कार्यकाल सबसे बाद यानी 15 जून को समाप्त हो रहा है.

चुनाव का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 17.4 करोड़ इन राज्यों में मतदाता हैं. इन राज्यों में SIR का काम बहुत अच्छा हुआ है. 824 विधानसभा सीट इन राज्यों में हैं.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत करने के लिए चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की सुविधा प्रदान करेगा.

